मदन चौरसिया
: श्री कमला फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ : 1 जून, 2018 को बिहार के 25 सिनेमाघरों में भव्य रूप से प्रदर्शित हुई। इस फिल्म को जाने-माने वितरक बिट्टू सिंह (राजरथ सिंह) ने रिलीज किया है। इस फिल्म को दर्शक बहुत पसन्द कर रहे हैं। निर्माता केसरी नाथ और निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं।
लेखक जीतेन्द्र सुमन, संगीत अमन श्लोक, गीतकार संतोष पुरी, एक्शन प्रदीप खड़का, एडीटर गोविन्द दुबे हैं। कोरियोग्राफर केदार सुब्बा एवं सिनेमेटोग्राफी शानू सिन्हा हैं। इसके मुख्य कलाकार हैं-गुंजन पन्त, कल्पना शाह, किशोर सिंह ‘मुन्ना’, कृत्न अजितेश, विपिन कुमार, रमेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, ओम कपूर, जयंत कुमार, रूपा सिंह, सुबोध सेठ, सन्तोष सिन्हा, अशोक गुप्ता, ब्रजेश कुमार, छाया, अमर सिंह एवं आईटम डांसर सीमा सिंह।
इस फिल्म के मुख्य कथानक के अनुसार नायक विजय, रागिनी को एक हादसे में उसकी मदद करता है। धीरे-धीरे दोनों मंे प्यार हो जाता है। यह इलाका नक्सलियों से प्रभावित है और रागिनी उनके निशाने पर आ चुकी है, जबकि अब विजय भी उनके निशाने पर आ चुका है। फिर विभिन्न घटनाक्रमों के तहत नायक का टकराव उन लोगों से होता है और नायक बुराई चाहने वालों का अन्त करता है। अंततः फिल्म का सुखद अंत होता है।
वरिष्ठ पत्रकार मदन चौरसिया की रिपोर्ट. मदन चौरसिया माया, धर्मयुग, मायापुरी, टर्निंग इंडिया, पायनियर, दैनिक जागरण, स्वतंत्र भारत, आज, जनसंदेश टाइम्स जैसे संस्थानों में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. इनसे संपर्क 9140617918 के जरिए किया जा सकता है.