- दुनका स्थित आनंद जीवन हाॅस्पिटल में मैनेजर था संजय भदौरिया
- प्रेम त्रिकोण में हत्या को दिया गया अंजाम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली। यूपी के बरेली में अस्पताल संचालक संजय सिंह भदौरिया की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दुनका कस्बा में बुधवार रात को अस्पताल के कैंपस सो रहे भदौरिया पर हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करदी। सुबह लोगों ने देखा तो इलाके में कस्बें में सनसनी फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। पुलिस ने कातिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मृतक हिंदू युवा वाहिनी के मीरगंज तहसील प्रभारी भी था।
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी संजय सिंह भदौदिया शाही के दुनका स्थित आनंद जीवन हाॅस्पिटल में मैनेजर था। संजय अस्पताल कैंपस में ही मच्छरदारी लगा कर सो रहा था। रात में किसी ने संजय की चाकू से गोदकर हत्या करदी। आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब घटना की जानकारी कस्बे में लोगों को हुई। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सीसीटीवी में हो गई कैद : पुलिस ने जब अस्पताल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक कैमरे में घटना की फुटेज मिली। जिसके बाद आरोपी युवक की पहचान दुनका के ही इमरान के रुप में हुई
महिला से था संजय के प्रेम संबंध : एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि संजय भदौरिया की दुनका की एक युवती से प्रेम संबंध थे। कस्बे के रहने वाला इमरान के भी उस युवती से प्रेम करता था। इमरान और संजय के बीच इसी बात को लेकर झड़प हुई थी। प्रेम सम्बंध के शक में इमरान रंजिश मानने लगा था। बुधवार रात को इमरान सोते हुए संजय पर हमला कर दिया चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।