मदन चौरसिया
मुंबई। पाकिस्तान के खिलाफ उल्लेखनीय भोजपुरी फिल्म बनाने में निमार्ता भुपेन्द्र विजय सिंह को महारत हासिल है। शायद इसीलिये दबंग फिल्मकार माना जाता है। क्योंकि वे जानते हैं कि किस तरह से एक बेहतर कहानी के जरिये दर्शकों के दिलो दिमाग को झकझोरा जा सकता है।
गदर और पाकिस्तान में जयश्रीराम के निर्माण के बाद भुपेन्द्र विजय सिंह प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान नानक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म का निर्माण निमार्ता मनप्रीत सिंह ने किया है। मिशन पाकिस्तान के संगीतकार और निर्देशक हैं जाने माने निर्देशक रमाकांत प्रसाद।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं प्रिंस सिंह राजपूत, रुपा सिंह, उमेश सिंह, अनिल यादव, रमजान शाह, सीमा सिंह, ग्लोरी, सोनिया मिश्रा, जय मिश्रा और प्रेम प्रधान। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अमेठी से सटे शौर्य फार्म हाउस में की गयी है।
वरिष्ठ पत्रकार मदन चौरसिया की रिपोर्ट. मदन चौरसिया माया, धर्मयुग, मायापुरी, टर्निंग इंडिया, पायनियर, दैनिक जागरण, स्वतंत्र भारत, आज, जनसंदेश टाइम्स जैसे संस्थानों में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. इनसे संपर्क 9140617918 के जरिए किया जा सकता है.