मदन चौरसिया
: पर्यावरण सुधार के लिए चलाया जा रहा अभियान : चंदौली : पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशन में शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान अपने चरम पर है, जिसमें अबतक पूरे जनपद के विभिन्न थानों, चौकियों सहित स्कूलों/कालेजों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किये जा चुके हैं। इसमें जनपद चन्दौली पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण सहित जनपद के तमाम अन्य लोगों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा रहा है।
पुलिस इस मंत्र को ध्यान में रखकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है कि वृक्ष हमें फल/फूल/छाँव तो देते ही हैं साथ ही वातावरण को शुद्ध एवं सुन्दर भी बनाते हैं। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जनपद चन्दौली के विभिन्न थाना क्षेत्रों व थानों, चौकियों पर भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्वयं पहल करने के साथ पुलिस आम लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
जांच करते क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप सिंह चंदेल
पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में पुलिस मुख्यालय समेत समस्त थाना क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, होटल/ढ़ाबों सहित तमाम चौराहों आदि जगहों सघन जांच अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में उनके जुडिक्शन में आने वाले थानों के प्रभारी व पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग व तलाशी अभियान लगातार चला रहे हैं।
चंदौली से मदन चौरसिया की रिपोर्ट.