- सिधौली थाना क्षेत्र के भड़ेरी गांव का रहने वाला है सत्यपाल
- हथौड़ा में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहा था
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में युबक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद होने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। अब पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अब उसे पछतावा हो रहा है।
शाहजहांपुर रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौडा बुजुर्ग में सतपाल (40 वर्ष) अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ किराए पर कमरा ले कर रहता था। शुक्रवार रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पति और पत्नी दोनों सो गए। सुबह जब पत्नी ने पति को जगाया तो उसकी शरीर में कोई हरकत ना हतप्रभ रह गई।
पति को निढाल देख उसने रोना और शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना लोगों ने रोजा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची , तथा मौत का कारण पता लगाने में जुट गई। वहीं परिजन सबका पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कर रहे हैं।
भड़ेरी का रहने वाला है सत्यपाल : सत्यपाल सिंधौली के गांव भड़ेरी का रहने वाला है। उसकी शहर में ही ससुराल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया सत्यपाल शराब पीने का आदी था। शराब की वजह से ही पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था।